झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी का हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह कल, तैयारियों पूरी

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रिंग रोड स्थित आम बगीचा, मनातू में किया जाएगा।

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के हजारों चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

इस कार्यक्रम की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम पार्टी के केन्द्रीय सचिव भरत कांशी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, ‘प्रज्ञा केंद्र’ का भी हुआ उद्घाटन

admin

अरुण जोशी ने झारखंड में बेहतर रेल सुविधा के लिए रखी माँगें, महाप्रबंधक ने जताया भरोसा

admin

सरयू राय से बोले डीवीसी चेयरमैन ‐ “दामोदर में छाई और राख नहीं गिराएँगे”

admin

Leave a Comment