झारखण्ड राँची

बिजारे फैशन शो के दूसरे राउंड का ऑडिशन संपन्न

चुने हुए प्रतिभागी 27 अक्टूबर को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाले बिजारे फैशन शो में लेंगे भाग

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : आईआईसीसी तथा आईएनआईएफडी संस्थान द्वारा 27 अक्टूबर को होने वाले फैशन शो सह वार्षिकोत्सव बीआईजेडएआरआरई-24 का ऑडिशन 5 अक्टूबर शनिवार को सम्पन्न हो गया है। इसमें मॉडलिंग के लिए इच्छुक झारखण्ड के कई शहरों से 50-60 लडके और लड़कियों ने बड़े उत्साह और लगन के साथ भाग लिया।

इसमें चयनित मॉडल ही 27 अक्टूबर को होने वाले बिजारे शो में भाग ले पायेगे। इसमें सबसे सफल मॉडल को मिस्टर विजारे 24 और मिस विजारे 24 के खिताब से भी नवाजा जायेगा। ज्ञात हो कि विजारे 24 फैशन शो का आयोजन होटल रेडिशन ब्लू में किया जायेगा। इसमें संस्थान के फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा। बिजारे शो पिछले 23 सालों से आयोजित किया जा रहा है जो कि झारखंड का सबसे बड़ा फैशन शो जाना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को 5 अलग अलग थीमो में 5 राउन्ड दिये जायेगें।

Related posts

लोकसभा चुनाव के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

admin

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उद्यमी विकास संगोष्ठी का आयोजन

admin

कसमार प्रखंड में राजस्व शिविर का समापन, 60 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

admin

Leave a Comment