झारखण्ड राँची

इरफान अंसारी पहुँचे श्री रामलला पूजा समिति के पूजा पंडाल, माता रानी से लिया आशीर्वाद

संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर इरफान अंसारी को किया सम्मानित

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी पहुँचे पुराने विधानसभा मैदान के श्रीराम लाल पूजा समिति के पंडाल में उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडाल के सुंदरता की चर्चा करते हुए कहा कि सचमुच अयोध्या के रामलाल का मन्दिर की तरह का प्रारूप हम सभी देख रहे हैं।

वहीं मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि पूरे झारखण्ड से लोग आ रहे है। आयोजन समिति को में धन्यवाद देता हूँ कि सचमुच उन्होंने बहुत ही सुन्दर आयोजन को सजाने में अपना भरपूर योगदान दिया है मैं उन्हें अस्वस्थ करता हूँ कि कभी भी किसी भी वक्त आपको अगर मेरी आवश्यकता हो तो आप अवश्य बताएंगे, मैं हमेशा आप लोगों के साथ रहूँगा।

माँ भवानी का दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं सदस्यों द्वारा माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया।

Related posts

2024 तक सरना कोड लागू करें केन्द्र सरकार नहीं तो आदिवासी केन्द्र सरकार की उखाड़ फेंकने का करेगी काम: फूलचंद तिर्की

admin

राज्यपाल से मिली ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन, बाँधा रक्षासूत्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

admin

कसमार : राजस्व कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

admin

Leave a Comment