झारखण्ड राँची राजनीति

झारखण्ड में वीआईपी पार्टी 20 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

राँची (ख़बर आजतक) : विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआईपी) ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब में प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया कि अगर एनडीए या इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग नहीं होती है तो पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के प्रदेश महासचिव चरण केवट ने बताया कि हमारी आबादी कुल के मुकाबले सात फीसदी है, इसके बावजूद हमें उचित हक नहीं मिल पाया है। 26 विधानसभा में हमारे लोग निर्णायक भूमिका में हैं। पार्टी राजमहल, गढ़वा, विश्रामपुर, डालटनगंज, गोमिया, हुसैनाबाद, बेरमो, चंदनकियारी, बहरागोड़ा, राजधनवार, गुमला, सिसई, बोकारो, टूंडी, डुमरी, सारठ, सिल्ली सहित अन्य विधानसभा में चुनाव लड़ेगी।

Related posts

दिनेश्वर किस्कू को जिला सचिव व नवल हेम्ब्रम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

admin

आजसू मुख्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डोमन सिंह मुण्डा ने किया ध्वजारोहण

admin

बीएसएल के इस्पात भवन तथा क्रिकेट स्टेडियम के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment