झारखण्ड राँची राजनीति

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): राँची महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा के नेतृत्व में आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ राँची विधानसभा स्थित पहाड़ी मंदिर के द्वार से किया गया। इस यात्रा में लोगों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राँची विधानसभा के विभिन्न वार्डों के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस पार्टी के प्रति समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त करना है। यात्रा पहाड़ी मन्दिर द्वार से शुरू होकर बालाजी मंदिर से होते हुए चुन्ना भट्टा, खादगढ़ा होते हुए किशोरगंज रोड संख्या एक से नौ तक जाते हुए समाप्त हुई।

डॉ कुमार राजा ने कहा कि राँची विधानसभा की जनता ने हमेशा कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है, लेकिन पिछले 27 वर्षों से यहाँ एक ही विधायक का कब्जा होने के कारण राजधानी का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। न तो राँची में उचित पार्किंग की सुविधा है, न ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के स्तर में भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिन राँचीवासियों ने स्मार्ट सिटी बनने का सपना देखा था, उनके लिए आज की स्थिति निराशाजनक और बदहाल हो गई है।

इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह, जॉय चक्रवर्ती, शाहबाज, मेहुल प्रसाद, प्रिंस बट्ट, कमल ठाकुर, खुशबू, नीतू पासवान, सौरभ अग्रवाल, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, अनिकेत राज, तनु सिंह, रितेश चौधरी, मिठू जायसवाल मौजूद थे।

Related posts

धनबाद जिला के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 3 अप्रैल को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना

admin

अन्तर सदन फुटबॉल प्रतियोगिता में पृथ्वी अग्नि एवं जल सदन बना विजेता।

admin

उदय शंकर ओझा शोषित, वंचित, गरीबों के लड़ाई लड़ते रहे: संजय सेठ

admin

Leave a Comment