झारखण्ड मनोरंजन राँची

रांची में बिजारे फैशन शो का हुआ फाइनल ऑडिशन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : आईआईसीसी और आईएनआईएफडी संस्थान द्वारा आयोजित 27 अक्टूबर को होने वाले फैशन शो कम एनुअल डे बिजारे-24 का ऑडिशन बुधवार को सम्पन्न हो गया।

मॉडलिंग के लिए इच्छुक झारखंड के कई शहरों से खास कर रांची, जमशेदपुर से 100-150 लडक़े और लड़कियों ने बड़े उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। ऑडिशन में चयनित मॉडल ही 27 अक्टूबर को होने वाले बिजारे शो में भाग ले पायेंगे। इसमें सबसे सफल मॉडल को मिस्टर बिजारे-24 और मिस बिजारे- 24 के खिताब से भी नवाजा जायेगा। ज्ञात हो कि बिजारे- 24 फैशन शो का आयोजन होटल रेडिशन ब्ल्यू, रांची में किया जायेगा।

Related posts

हेमंत सरकार में अपराधियों के निशाने पर हैं भाजपा कार्यकर्ता : दीपक प्रकाश

admin

शिक्षाविद डॉ जया चौहान बनीं डीपीएस राँची की प्राचार्या

admin

डीएवी नीरजा सहाय के विद्यार्थियों ने की छठ घाट की साफ़-सफ़ाई

admin

Leave a Comment