झारखण्ड धनबाद

झरिया कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में महर्षि बाल्मीकि जयंती मनी

प्रतीक सिंह, धनबाद

झरिया :झरिया कोयरीबांध बाल्मीकि मोहल्ला में भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। जयंती कार्यकम मे मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेत्री द्वारा महर्षि बाल्मीकि मंदिर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण ओर पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने रागिनी सिंह को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद समाज के लोगों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से हम लोग यहां महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाते आ रहे है। हमारे समाज के इस मंदिर मे जो मूर्ति स्थापित है वो भाजपा नेत्री रागिनी सिंह की ही देन है। पिछले वर्ष ही इस मंदिर मे रागिनी सिंह के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

वही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि वाल्मीकि समाज के लोग साहसी और ईमानदार होते हैं। हिदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा खडे़ रहते हैं। हम सभी वाल्मीकि के संतान हैं। महर्षि बाल्मीकि समाज से ऊंच-नीच के भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। सादा जीवन उच्च विचार। जीवन जीने की सीख हमलोगों को दी। वाल्मीकि जी के कारण ही हमलोगों का प्रभु श्रीराम से परिचय हुआ। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर ही एकता व शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। महर्षि वाल्मिकी के रामायण से ही हम राम के रामराज्य के बारे में जाना है।

Related posts

क्रिसमस पूर्व कैरोल गीतों ने विद्यालय में बाँधा समां

admin

एचईसी को टेक ओवर करेगी राज्य सरकार, हेमन्त दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से करेंगे वार्ता

admin

नाइजर अपहरण कांड से मुक्त मजदूरों से आजसू प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

admin

Leave a Comment