झारखण्ड राँची

झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरू पर्व को लेकर निर्धारित कर दी आतिशबाजी का समय

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दी है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है। बोर्ड द्वारा तैयार दिशा-निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी।

वहीं छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस व नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12:30 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी।

Related posts

समाज की चेतना और संघर्ष का दर्पण है साहित्य: सुदेश महतो

admin

हेमन्त से मिलीं मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, छात्रों के मुद्दे और नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा

admin

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड 2023’

admin

Leave a Comment