झारखण्ड राँची

अनुश्री हेंब्रम व कामिनी कुमारी को यूजीसी – नेट परीक्षा में क्वालीपाई करने पर मिली सफलता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एसबीयू की छात्रा अनुश्री हेंब्रम और कामिनी कुमारी को यूजीसी-नेट परीक्षा में क्वालीफाई करने में सफलता मिली है। इस आशय की जानकारी विवि के यौगिक साइंस और नेचुरोपैथी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी ने दी। विभाग के 2022-24 बैच की दोनों छात्राओं को यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल हुई है। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय विभाग के शिक्षकगणों को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एस. बी. डांडीन और डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Related posts

चिन्मय विद्यालय के छात्रों ने जेईई मेंस में मारी बाजी, 99.35 परसेंटाइल के साथ अतिन गौरव विद्यालय टॉपर

admin

मंझगावाँ पंचायत की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

admin

नव पदस्थापित बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शलैश कुमार ने किया पदभार ग्रहण

admin

Leave a Comment