गोमिया झारखण्ड बोकारो राजनीति

विभिन्न दलों को छोड़कर चार लोगो ने थामा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दामन

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया : रविवार की सुबह मुरुबंदा आवास में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद के प्रति आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए हजारी एवं गोमिया के चार लोगों के दूसरे दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। श्री प्रसाद ने सभी को झामुमो चुनाव चिन्ह का अंग वस्त्र भेंट कर झामुमो परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गोमिया और पूरे राज्य में झामुमो का कारवां लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से चुनाव में पूरी लग्न और मेहनत से जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

इस दौरान शामिल हुए चारों लोगों ने कहा कि आदरणीय श्री प्रसाद दिन रात जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। यह गोमिया के जननायक हैं। इनके पास हर समस्याओं का समाधान होता है। इसी तरह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में हर वंचितों और हर वर्ग के लोगों का उत्थान ऐतिहासिक रूप से हो रहा है। इन सब से प्रेरित होकर आज झामुमो ज्वाइन किए हैं। सभी ने पूर्व विधायक श्री प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

➡️ इन्होंने थामा झामुमो का दामन

झामुमो में शामिल होने वालों में हजारी पटवा बस्ती के कृष्णकांत प्रसाद, हजारी के सूरज प्रसाद, हजारी नायक टोला के नरेश प्रसाद एवं गोमिया के धनपत यादव हैं।

Related posts

Jharkhand Legislative Assembly’s Environment and Pollution Control Committee Holds Review Meeting in Bokaro Strict directives

admin

राँची डाक परिमंडल व राँची नगर निगम के सहयोग से गाँधी जयंती पर धुर्वा डैम के आसपास के इलाकों में चलेगा सफाई अभियान, सम्मानित होंगे सफाई कर्मी

admin

मुहर्रम के स्वागत मंच में शामिल हुए आदित्य, पगड़ी, तलवार व साफा पहनाकर किया सम्मानित

admin

Leave a Comment