Uncategorized

चंदनकियारी से JMM प्रत्याशी उमाकांत रजक ने किया पर्चा दाखिल

बोकारो (ख़बर आजतक) : चंदनकियारी से झारखंड मुक्ति मोर्चा से महागठबंधन प्रत्याशी उमाकांत रजक ने गुरुवार को अपना नामांकन पर्चा भरा। रजक ने चास अनुमंडल कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी प्रभाष दत्ता के समक्ष नामांकन किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी समेत अन्य मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद उमाकांत रजक ने मीडिया से कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में झारखंड का सर्वांगीण विकास हो रहा है। आगे इनके नेतृत्व में झारखंड हर पायदान पर एक नंबर होगा। कहा कि विगत 10 वर्षों में चंदनकियारी के विकास का पहिया थम गया है। जनता परेशान और हैरान है। ऐसे में चंदनकियारी के विकास के लिए जनता की इच्छा के अनुरूप चुनाव मैदान में हूं। नामांकन के बाद उन्होंने आईटीआई चौक में स्व जगरनाथ महतो, स्व हरदयाल शर्मा, सिद्धो कान्हो और रामडीह मोड़ में बिनोद बिहारी महतो, मामरकुदर में परशुराम मंदिर, बारकाम शिव मंदिर, शहीद चौक चंदनकियारी में बाबा साहब आंबेडकर, शहीद टिकेत उमरांव सिंह, शेख भिखारी, हरदयाल शर्मा, चंदनकियारी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बेलडीह में सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया। रक्षाकाली मंदिर हाटतला, दुर्गामंदिर नीचे बाजार, लक्ष्मी मंदिर नीचे बाजार और मनसा मंदिर नीचे बाजार में जाकर माथा टेका।

Related posts

ट्रेड लाइसेंस व होल्डिंग पर कार्यशाला का आयोजन, बोले अधिकारीगण ‐ “राँची में आईटी पोर्टल हो रहा अपग्रेड, दो – तीन माह में तकनीकी रूप से जुड़ी समस्याएँ हो जाएँगी दूर”

admin

ईएसएल ने विश्व जल दिवस 2025 पर जल संरक्षण अभियान चला समुदायों को सशक्त बनाया

admin

जेईई मेन के पहले सेशन में बोकारो के कुल 3479 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 138 रहे अनुपस्थित

admin

Leave a Comment