झारखण्ड धनबाद

डीएवी के छात्रों ने प्रस्तुत की दीपावली व महापर्व छठ की झांकियाँ

प्रतीक सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक) : कोयला नगर टाउनशिप स्थित डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में दीपावली व छठ महापर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में दीपोत्सव एवं छठ महापर्व की आकर्षक झांकी छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड प्रक्षेत्र-C के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एन.एन. श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को दीपावली, भैया-दूज, चित्रगुप्त पूजा तथा महापर्व छठ की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है। वहीं छात्रों को पर्व के दौरान स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। आगे उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कि कहा बच्चों ने हमारे सांस्कृतिक त्योहारों की भावना को सुंदरता से प्रदर्शित किया, जिसमें एकता और आनंद के मूल्यों पर बल दिया गया। यह देखकर खुशी हुई कि हमारे छात्रों ने सांस्कृतिक परंपराओं को अनुकरण करते पूरे स्कूल समुदाय के साथ उनकी महत्ता को साझा किया ।इस दौरान विद्यालय के अध्ययनरत छात्रों ने पारंपारिक पोशाक पहन कर आराध्य सूर्यदेव को अघ्र्य अर्पित किया, तथा इस अवसर की आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाया। इसके पूर्व बच्चों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को दिखाने के लिए विद्यालय के विशाल प्रांगण में अल्पना, रंगोली, शुभ-दीपावली, मोर, श्री महालक्ष्मी के चरण, स्वस्तिक तथा दीपक की मनमोहक आकृतियां बनाकर रंग-बिरंगे दीपक जलाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक सी पी मिश्रा, इंद्रनील मित्रा, सचिन कुमार तथा कार्यक्रम संचालक पवन कुमार पांडे का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थीं।इसकी जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी डॉ डी के सिन्हा ने दी।

Related posts

कसमार : सरस्वती पूजा को लेकर कसमार थाने में की गई शांति समिति की बैठक

admin

राँची : सरला बिरला में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

admin

किशोरावस्था की समस्याएँ एवं चुनौतियों पर कार्यशाला का आयोजन

admin

Leave a Comment