अपराध झारखण्ड राँची

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने जब्त किए ₹6 लाख 50 हजार

नितीश मिश्र

राँची(खबरआजतक): झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस जगह-जगह पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को 2 वाहनों से ₹6 लाख 50 हजार बरामद किए गए। वहीं मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सुधीर कुमार कोवाला की कार से ₹4 लाख और ओडिशा के पुरी निवासी बटकृष्णा महापात्र के कार से ₹2 लाख 50 हजार बरामद किए गए। दोनों व्यक्तियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर रुपये जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सहयोगिनी ने कहा, कानूनी कार्रवाई बाल विवाह के खात्मे की कुंजी

admin

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

admin

भाजपा नेत्री आशा सोनी ने समर्थको संग थामा जदयू का दामन

admin

Leave a Comment