BREAKING NEWS
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथनजेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन
Uncategorized

झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी नगर समिति द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी। झारखंड मुक्ति मोर्चा सिंदरी नगर कार्यालय में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सिंदरी नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन सिंदरी नगर सचिव शिवलाल मुर्मू ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन, आदिवासी, मूलवासी, मजदूर, किसान एवं शोषित-पीड़ित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे दिशोम गुरु के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि समाज के किसी भी शोषित, वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिशोम गुरु से प्रेरणा लेकर उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल सचिव रामू मंडल ने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष, सेवा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचारों को झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मिहिर मंडल, दिवास बेहरा, अशोक महतो, मलाई चंद्र महतो, रोहित मंडल, शुभंकर मंडल, विश्वजीत गोराई सुनील महतो, सुजीत सिंह, सोनू खान, विकास गोराई,विकास मंडल, तबरेज आलम, कृष्ण कुमार, बलराम मंडल, सुमन सिंह, राजेंद्र हेंब्रेम, सुशील हेंब्रेम, राजेश महतो सहित सिंदरी नगर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

← दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, संघर्षों को किया गया याद इंदिरा गांधी समाज सेवा आश्रम की नई कार्यकारिणी गठित, समाज सेवा को मिलेगा नया विस्तार →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।