
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड, आदिवासियों, मूलवासियों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार दिशोम गुरु के सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के सभी वीर शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Leave a Reply