झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, सीएमडी ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने मुख्यालय-राँची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-राँची के कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया । इस मौके पर मनोज कुमार ने कहा कि सभी को अपने कार्यस्थल पर और व्यावहारिक जीवन में संवैधानिक मूल्यों, मर्यादाओं एवं आदर्शों का पालन करना चाहिए।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) अच्युत घटक, क्षेत्रीय संस्थान-3-राँची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

पेटरवार गणेश पूजा उत्सव के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

admin

लातेहार : कांवड़ियों की गाड़ी बिजली पोल से टकरायी, करंट से पांच की मौत, पांच अन्य घायल

admin

बोकारो : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित सात लोग घायल

admin

Leave a Comment