झारखण्ड पेटरवार बोकारो

गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता के द्वादशा श्राद्ध क्रम में पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुँचे हेमंत सोरेन

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (प्रशांत अम्बष्ठ) : बुधवार को मुरुबंदा आवास में विधायक, गोमिया योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता के द्वादशा श्राद्ध कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री श्हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुईं। विधायक श्री प्रसाद के दिवंगत पिता स्व विश्वनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल विधायक उनकी मां और परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर ढांढस बंधाया।

इनके अलावे झामुमो के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडेय, श्री सुप्रियो भट्टाचार्य, विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, उमाकांत रजक, विकास सिंह मुंडा, ममता देवी, पूर्व मंत्री बेबी देवी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, शहजादा अनवर, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व विधायक अर्जुन राम, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, मंटू यादव सहित कई विधायक, पूर्व विधायक समेत बोकारो एवं रामगढ़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक और राज्य भर के विभिन्न विभागों के बड़े प्रशासनिक अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखंड प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य भी शामिल हुए।विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी ने सभी आगंतुक अतिथियों, सहयोगियों को भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र सहित रामगढ़ आदि से हजारों हजार की संख्या में सम्मानित नेता, कार्यकर्ता एवं जनता भी शामिल हुए।

Related posts

अपराध पर लगाम लगाए पुलिस, जल्द पकड़े जाएं संजय, शुभम, नरेश, धीरज और बंगाली उरांव के हत्यारे, नहीं तो होगा आमरण अनशन: अरविंद

admin

कार्तिक उराँव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट कर रहे युवक की हुई पहचान

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में करियर फेयर: पाथवे टू सक्सेस का सफल आयोजन

admin

Leave a Comment