झारखण्ड राँची

डीपीएस राँची और केरली स्कूल राँची में “ढाई आखर” पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

राँची( ख़बर आजतक):पोस्टल विभाग, राँची डिवीजन द्वारा बुधवार को डीपीएस राँची और केरली स्कूल राँची में “ढाई आखर” पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय के प्रधानाचार्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अनूठी प्रतियोगिता में बच्चों और शिक्षकों ने अपने विचारों और रचनात्मकता को स्वयं लिखे पत्रों के माध्यम से व्यक्त किया और उन्हें राँची जीपीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष पत्र बक्सों में स्वयं डाला। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पत्र लेखन कला को प्रोत्साहित करना और डिजिटल युग में संचार के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

राँची डिवीजन के फिलेटली ब्यूरो के प्रभारी और विपणन कार्यकारी संदीप कुमार और करुणानिधि ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। सभी बच्चों और शिक्षकों ने इस समृद्ध अनुभव में भाग लेने पर खुशी जाहिर की।

पोस्टल विभाग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी प्रतिभागियों और विद्यालय प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

Related posts

GGSESTC छात्रों की बड़ी उपलब्धि, आइडिया ट्राइब 2025 में दोनों टीम सफल

admin

सभी के साथ मिलकर झारखंड को सँवारने का काम करेंगे: डॉ देवशरण भगत

admin

राँची : शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, IAS विनय चौबे को ACB ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment