झारखण्ड राँची

परमजीत कौर बनीं रामावती वृद्धाश्रम की संरक्षक

राँची/अगरू( नितीश मिश्र): ग्राम अगडु, प्रखण्ड रातू स्थित निःशुल्क रूप से संचालित रामावती वृद्धाश्रम के अरगोड़ा स्थित कार्यालय में सम्मानपूर्वक समाजसेवी परमजीत कौर को आश्रम का संरक्षक मनोनीत किया गया।

वहीं आश्रम की संचालिका किरण पाण्डेय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि परमजीत कौर अनवरत आश्रम के लिए तन, मन और धन से सहयोग करती रहती हैं। उनका हमारे आश्रम से एक संरक्षक के रूप में जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर परमजीत कौर ने इस सम्मानित पद के लिए आश्रम के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद दिया और हमेशा अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक समाजसेवी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने पुष्पगुच्छ देकर, संरक्षक किरण मुण्डा एवं कार्यालय प्रभारी ज्योति रेणू दास ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि उपरोक्त आश्रम विश्वास की किरण ट्रस्ट के अंतर्गत लोगों के सहयोग से चलाया जाता है, जहाँ रहने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क रूप से रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी दी जाती है।

Related posts

सीसीएल में Just Transition in Indian Coal Sector ‐ Way Forward पर पैनल चर्चा का आयोजन

admin

नगर प्रशासक अमित कुमार से मिला श्री महावीर मंडल राँची महानगर का शिष्टमंडल

admin

राज्य के 9 आईएएस का हुआ तबादला, 7 जिलों के बदले गए डीएम

admin

Leave a Comment