BREAKING NEWS
पेटरवार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, आदर्शों पर चलने का संकल्पसेक्टर-6 डी पूजा मैदान में आदि शक्ति दुर्गा माता सेवा संस्थान ने किया बली पूजन142 स्वर्ण पदकों में 93 बेटियों का दबदबा, बदलते भारत की तस्वीर : राज्यपाल‘कैच द रेन’ के जरिए जल संरक्षण का संदेश, लाली में निकली जागरूकता रैलीसीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए एमजीएम बोकारो की 28 सदस्यीय टीम गठितकसमार में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन, प्रमुख बनीं अध्यक्ष​पेटरवार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, आदर्शों पर चलने का संकल्पसेक्टर-6 डी पूजा मैदान में आदि शक्ति दुर्गा माता सेवा संस्थान ने किया बली पूजन142 स्वर्ण पदकों में 93 बेटियों का दबदबा, बदलते भारत की तस्वीर : राज्यपाल‘कैच द रेन’ के जरिए जल संरक्षण का संदेश, लाली में निकली जागरूकता रैलीसीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए एमजीएम बोकारो की 28 सदस्यीय टीम गठितकसमार में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन, प्रमुख बनीं अध्यक्ष​
Uncategorized

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाने को बोकारो की टीम कोलकाता रवाना

August 5, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बोकारो की कराटे टीम बुधवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गई। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त 2026 तक पश्चिम बंगाल के प्रियोनगर स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित बालक एवं बालिकाएं अलग-अलग भार वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


बोकारो की टीम का गठन कराटे एसोसिएशन के हेड कोच एवं जनरल सेक्रेटरी शिहान खेदु गोराईं ने किया है। टीम के साथ वूमेन टीम मैनेजर सावित्री, अधिकारी सेंसेई गगन कुमार साहू तथा सेंसेई शुभम कुमार दास भी कोलकाता रवाना हुए हैं। सभी खिलाड़ी पिछले कई महीनों से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे।


मीडिया से बातचीत करते हुए शिहान खेदु गोराईं ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। उन्होंने कहा कि बोकारो से चुने गए खिलाड़ी पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय मंच पर उतरेंगे। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का नाम भी रोशन करेंगे।
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी ऑल बंगाल स्पोर्ट्स कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में भी काफी उत्साह है तथा सभी को टीम से पदक जीतकर लौटने की उम्मीद है।

← डीपीएस बोकारो के नन्हे सुरसाधकों ने बहाई राष्ट्रप्रेम की अविरल सरिता तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अपर लोक अभियोजक ने लगाया आम का पौधा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।