झारखण्ड राँची

अवैध बालू पर रोक लगाए डीसी: मुख्यमंत्री

नितीश मिश्र, राँची

राँची (नितीश मिश्र) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है। उधर दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी डीसी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

वहीं सोशल मीडिया पर डाली गई एक खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी है। यह कहा गया है कि प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं।

Related posts

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए आरयू कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा

admin

राँची: अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के राँची आगमन पर भव्य स्वागत : अभाविप

admin

उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने राँची सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

admin

Leave a Comment