Uncategorized

पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ दुर्व्यवहार, जाँच में जुटी पुलिस

नितीश मिश्र, राँची

राँची (नितीश मिश्र): राजधानी राँची में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ पश्चिम बंगाल से परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा के कमरे में घुसकर बदमाशों ने छेड़खानी की। कपड़े उतरवाए और फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया। यह घटना राँची के कटहल मोड़ स्थित एक होटल में हुई।

वहीं मामले में छात्रा के पिता ने नगड़ी थाने में मालदा के सुभेंदु मंडल, शान्तनु मंडल, तमिलनाडु के अभिषेक दत्ता, अर्कापराव दत्ता, सोमनाथ शर्मा पर केस किया है। पुलिस जाँच में जुट गई है।

पुलिस में की गई शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि घटना से उनकी बेटी काफी डरी- सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि जब वह खाना खाकर कमरे में लौटे तो आरोपी फरार हो गए। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी कमरा नंबर 104 में ठहरे थे। चारो आरोपी उनके कमरे में जबरन घुस आए। इस दौरान परिचय देते हुए बेटी से दोस्ती की और छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की। इसके बाद आरोपियों ने उनकी पुत्री के सारे कपड़े उतरवा दिए और उसे ब्लैकमेल करने लगे। लेकिन, कमरे में उनके (पिता के) पहुँचते ही सभी आरोपी वहाँ से अपने कमरे में चले गए।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में आयोजित प्लेसमेंट ड्राईव में 5 छात्र-छात्राओं का चयन

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लोकसभा में पारित होने पर रघुवर दास ने नरेन्द्र मोदी सहित अन्य का जताया आभार

admin

Leave a Comment