झारखण्ड राँची

हैकथॉन-2024 में भाग लेंगे एसबीयू के विद्यार्थी

नितीश_मिश्र

राँची: एसबीयू की तीन टीमों ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2024 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 11 से 12 दिसंबर को देश के विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित हो रही है।

वहीं विवि की हैकथॉन-2024 के डॉ. मनोज पाण्डेय और आदित्य विक्रम वर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में छह छात्र और एक संरक्षक के रूप में एक संकाय सदस्य शामिल हो रहे हैं, जो बेंगलुरु, भोपाल और आईआईटी जम्मू में हो रही प्रतियोगिता में उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति (प्रभार) श्रीधर बी. डांडीन, कुलसचिव प्रो. विजय कुमार सिंह एवं डीन इंजीनियरिंग डॉ. पंकज गोस्वामी ने बधाई दी ।

Related posts

पुरानी पेंशन पूरे देश में लागू करने को दिल्ली में आयोजित रैली में बोकारो की टीम शामिल।

admin

न्यू डेली मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में साँप घुसने से अफरातफरी का माहौल। स्थानीय युवकों ने साँप को जिंदा पकड़ा।

admin

कुलपति से मिला अभाविप का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment