अपराध झारखण्ड हज़ारीबाग

धमकी देकर वसूली करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ (ख़बर आजतक) : जिले के कुख्यात पांडेय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों पर ठेकेदारों और एजेंसियों से लेवी मांगने और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इनसे दो मोबाइल, बाइक और स्कूटी बरामद की है।

रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पांडेय गिरोह जिले में विकास कार्यों में लगे संवेदकों और व्यापारियों से रंगदारी की मांग कर रहा था। निर्माण कार्य बंद न करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।

Related posts

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 बच्चों का परीक्षण

admin

नीरजा सहाय डीएवी के छात्र गणेश कुमार ने उत्तीर्ण की सीए फाउंडेशन परीक्षा

admin

छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में आजसू का जनाक्रोश मार्च 27 को

admin

Leave a Comment