कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : खेत में रखे धान का फसल जलकर हुआ खाक

कसमार : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत बूटी टांड़ टोला निवासी मानिक महतो के खेत में रखे धान फसल बीती रात जलकर खाक हो गया। किसान मानिक महतो ने बताया कि उनके छागर कनारी नामक खेत का धान फसल की कटाई कर थ्रेसिंग करवाने के उद्देश्य से जमा करके रखा गया था.

उस धान का थ्रेसिंग अगले दिन यानि शनिवार को की जानी थी। थ्रेसिंग वाले से बात भी हो गई थी और उसी रात को जमा किए गए धान फसल पर आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। बल्कि किसान मानिक महतो को भी इस आगजनी का पता सारे फसल जलकर खाक हो जाने के बाद चला।

उन्होंने बताया इस आगजनी से 100 मन धान और मवेशियों का आहार पुआल का भारी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दिए जाने के बाद उनके द्वारा अंचल कार्यालय को इसकी खबर दी गई है। साथ ही सभी ने गरीब किसान के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की आवाज उठाई है।

Related posts

महुआ माजी ने चैंबर में संविधान पट्ट का किया अनावरण

admin

चिन्मय विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर पादुका पूजन, स्वामिनी संयुक्तानंदा जी ने बताया गुरु का महत्व

admin

सीएमपीडीआई ने गुमला में भारत सरकार के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एससी एसटी हब मेगा कॉन्क्लेव में लिया भाग

admin

Leave a Comment