झारखण्ड बोकारो

पेट्रोल पंप संचालकों को डीटीओ का कड़ा निर्देश, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल दिए तो होगी कार्रवाई….

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने पत्र जारी कर जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पंप परिसर में नो हेलमेट – नो पेट्रोल का बोर्ड अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, इसे सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा है।

विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि परिवहन विभाग झारखण्ड राँची के द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो पहिया वाहन परिचालन के क्रम में हेलमेट का प्रयोग चालक के साथ-साथ पिछे बैठने वाले व्यक्ति को भी किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। अतः उक्त के आलोक में निदेश दिया जाता है कि पेट्रोल पंप परिसर में नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बॉर्ड लगाते हुए बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल की आपूर्ति नहीं करेंगे। विभाग के टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में ऐसा नहीं पाएं जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरूद्ध नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

समय पर सही इलाज न मिलने के कारण राँची रेलवे स्टेशन में यात्री की मौत

admin

बीएसएल ने दर्ज कराई एफआईआर, 200 करोड़ के नुकसान और सुरक्षा पर संकट का आरोप

admin

हर घर नल जल योजना की राशि नहीं मिलने से बाधित हो रही पेयजलापूर्ति योजनाएं: योगेंद्र प्रसाद

admin

Leave a Comment