गोमिया झारखण्ड बोकारो

तेनुघाट : भीड़ भाड़ वाले पिकनिक स्थलों पर DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

बोकारो (ख़बर आजतक) : नये वर्ष के आगमन और पिकनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने तेनुघाट डैम पर पोस्टर चिपकाकर DJ बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि DJ के तेज़ साउंड इफेक्ट के कारण लोगों की आवाज़ एक-दूसरे तक नहीं पहुंच पाती, जिससे किसी भी घटना की सूचना देना या मोबाइल पर बात करना काफी मुश्किल हो जाता है।


अगर किसी भी तरह का DJ सिस्टम बताजे पाया जाता है तो फ़ौरन उसे जब्त कर संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.उल्लेखनीय है कि, हर कोई नए साल की शुरुआत घूमने-फिरने से करता है, धार्मिक स्थल से लेकर पर्यटन स्थलों तक लोगों की भारी भीड़ रहती है और ऐसे किसी भी प्रकार विवाद की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है.

Related posts

पर्यावरणविद कौशल ने श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतक के नाम किया पौधरोपण

admin

एचईसी के प्रभारी सीएमडी से मिले संजय सेठ व विनय जयसवाल

admin

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस ‘चहक’ प्रतियोगिता का आयोजन

admin

Leave a Comment