अपराध झारखण्ड बोकारो

बालीडीह पुलिस को मिली क़ामयाबी, 24 घंटे के अंदर चोर को धर दबोचा

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के बालीडीह पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी के घटना का उदभेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी किये गए 12 वोल्ट के चार बैटरी, चोरी मामले मे उपयोग किये गए रिंच आदि के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने बताया की पांच जनवरी की रात रेलवे स्टेशन के समीप लगे जिओ के टावर मे लगे डीजी के चार बैट्री चोरी की गई थी, उसके सुपरवाइजर उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद मामले की जानचोपरान्त गठित टीम ने मामले का उदभेदन किया है, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.इस मामले एक अन्य अपराधी अभी भी फरार है।

Related posts

कसमार अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

admin

राँची(खबर_आजतक):मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अद्यिविद्य परिषद के 10वीं और 12वीं के विज्ञान में उत्तीर्ण छात्र – छात्राओं को दी शुभकामनाएँ !!

admin

राजीव रंजन मिश्र ने किया श्री कृष्ण के छट्ठी महोत्सव का आयोजन

admin

Leave a Comment