झारखण्ड बोकारो

आरएनबी हॉस्पिटल एन्ड पाल आई रिसर्च सेंटर का 6वां वर्षगांठ मनाया गया

अस्पताल जनसेवा की भावना से संचालित किया जाता है : ढुल्लु महतो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील सिटी के को ऑपरेटिव कॉलोनी में स्थित आर एन बी अस्पताल एन्ड पाल आई रिसर्च सेंटर का 6वां वर्षगांठ धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि यह अस्पताल जनसेवा की भावना से संचालित किया जाता है.बहुत ऐसे मरीज जो आर्थिक रूप से कमजोड़ है उन्हें भी यहां मानवीय आधार पर इलाज किया जाता है.


अवसर पर डॉ मुक्तेश्वर रजक ने कहा कि आज बोकारो की जनता के प्रेम और आशीर्वाद से हमारा अस्पताल नित्य प्रगति पथ पर अग्रसर है वर्तमान समय में इस अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतरीन ओपीडी सेवाओं के लिए अनुभवी चिकित्सकों की टीम कार्य कर रही है वही अस्पताल में जनरल मेडिसिन,सर्जरी, नेफ्रो,यूरोलॉजी, डायलिसिस, आर्थोपेडिक, उपथलमोलोंजी, गाइनेकोलॉजिस्ट, इंडोक्रेनोंलॉजिस्ट सुचारू रूप से जनहित में कार्य कर रहे हैं वहीं सभी लैबरेटरी सर्विस जैसे इमेजिन,एक्सरे,ई सी जी,बायो केमेस्ट्री,हिमेटोलॉजी,क्लिनिकल पैथोलॉजी,माइक्रोबायोलॉजी, शेरोलॉजी जैसे अत्याधुनिक सेवाओं का सस्ते दरों में उपलब्ध है।
श्री रजक ने कहा कि हमारा लक्ष्य बोकारो को पूर्ण रूप से स्वास्थ्य बनाना है जनता स्वास्थ्य रहे यही ईश्वर से कामना करते हैं

Related posts

सीयूजे में उत्साहपूर्वक मनाया गया 76वां संविधान दिवस

admin

सुदेश महतो की हत्या साजिश पर एनआईए जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर आजसू प्रतिनिधिमंडल सक्रिय

admin

उत्तर प्रदेश की खतरनाक स्थिति झारखंड के लिए सबक : बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment