झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

पेटरवार : दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र के रजरप्पा मोड धोबिया जरा के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। गोला थाना क्षेत्र के बांदा गांव निवासी सूरज कुमार (28) और नवीन कुमार सिंह (38) जैनामोड से अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे पेटरवार थाना क्षेत्र के पोड़दाग गांव निवासी सुरेश मरांडी (26) की बाइक से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में सूरज कुमार के कंधे, नवीन कुमार सिंह की एड़ी और सुरेश मरांडी के चेहरे पर चोटें आईं। पेटरवार थाना पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Related posts

गोपाल पाठक ने जी ‐ 20 इंटरफेथ समिट में राष्ट्रीय शिक्षा 2020 पर दिया व्याख्यान

admin

महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेल कर नम आंखों से मां दुर्गा की दी विदाई

admin

धनबाद के एसएसपी ने सिंदरी अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पदाधिकारियो के साथ की बैठक

admin

Leave a Comment