झारखण्ड बोकारो

उपायुक्त ने अपूर्ण पीएम आवास और शहरी विकास कार्यों पर कड़ी निगरानी का आदेश दिया

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने मंगलवार को चास नगर निगम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री जयपाल सिंह समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने पीएम आवास योजना शहरी (पीएमएवाई-आर) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 19-20, 20-21 एवं 22-23 के अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का आदेश दिया। उन्होंने लाभार्थियों को आवास पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेरित करने एवं प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, वर्टिकल थ्री (पीएम आवास) के तहत 160 फ्लैटों के निर्माण कार्य के समापन हेतु एजेंसी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की गई।

उपायुक्त ने शहरी पेयजलापूर्ति योजना फेज टू के कार्यों को जल्द पूरा करने तथा फेज थ्री के लिए डीपीआर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिये। तालाबों के जीर्णोद्धार में अतिक्रमण मुक्त कराने, जुर्माना वसूलने और 15वें वित्त आयोग के तहत पूर्ण योजनाओं का सोशल ऑडिट कराने की भी सलाह दी गई।

साथ ही, चास नगर निगम के अंतर्गत शहरी श्रमिकों को जाब कार्ड निर्गत करने एवं स्ट्रीट वेंडरों के लिए ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश उपायुक्त ने जारी किए।

Related posts

पेटरवार में शान के साथ निकला तिरंगा यात्रा, नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा को सार्थक करने सैकड़ो युवा निकले

admin

डीएवी सेक्टर-6 में 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए का आशीर्वाद समारोह का आयोजन

admin

Jharkhand Election 2024: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाईः के रवि कुमार

admin

Leave a Comment