Uncategorized

बेरमो में होली, रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस अलर्ट, कड़ी निगरानी के निर्देश

रमेन्द्र सिन्हा/ख़बर आजतक

तेनुघाट : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में होली, रामनवमी और ईद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील स्थानों की पहचान की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और संभावित गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपराध समीक्षा बैठक में मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर पेटरवार, कसमार, जारीडीह, महुआटांड़, जागेश्वर बिहार, चतरो चट्टी, आईईएल, पेक नारायणपुर, गोमिया सहित कई थानों के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है ताकि समाज में भाईचारा बना रहे।

Related posts

सत्यपाल मल्लिक के बयान के बाद भारत देश की बदनामी पुरे विश्व में हो रही : अनिल सिंह

admin

शौर्य जागरण यात्रा सह धर्मसभा को सफल बनाने को लेकर अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में श्री महावीर मंडल की बैठक संपन्न

admin

झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन का महाधिवेशन संपन्न, कर्ण कुमार सिंह अध्यक्ष चुने गये

admin

Leave a Comment