झारखण्ड धार्मिक बोकारो

गोमिया दुर्गा मंडप में भक्ति भाव के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन

गोमिया : गोमिया गवर्नमेंट कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में मंगलवार को भक्तिभाव और उल्लास के वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच महिलाएं पारंपरिक सिंदूरदान और सिंदूर खेला की रस्मों के साथ मां को नम आंखों से विदाई दीं।

विसर्जन से पूर्व महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने मंडप में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना, आरती और प्रार्थना की। चारों ओर “जय माता दी” के नारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुगण सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते दिखे।

इस अवसर पर मंडप के आसपास पाँच दिनों तक मेला और मीना बाजार लगा रहा, जहाँ लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ मनोरंजन का भी आनंद लिया।

पूरे आयोजन के दौरान मंडप में भजन-कीर्तन, प्रवचन, महाआरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का यह समागम पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द का संदेश छोड़ गया।

Related posts

DPS Bokaro emerges triumphant in Regional Mathematical Olympiad : Five students qualify for INMO

admin

बोकारो: रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का कर्मी, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

admin

जेवीएम मात्र स्कूल नहीं, यह राँची की परंपरा, विरासत और गर्व है: समरजीत जाना

admin

Leave a Comment