झारखण्ड राँची

राँची : एसबीयू में खुला ड्रोन और रोबोटिक्स लैब

राँची (खबर आजतक) : एसबीयू में सोमवार को आधुनिक तकनीक और लैब से युक्त रोबोटिक्स रिसर्च लैब का शुभारंभ किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने फीता काटकर लैब का विधिवत् उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एसबीयू की कुलाधिपति जयश्री मोहता के प्रमुख सलाहकार डॉ. अजीत रानाडे, विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस के दंडीन, डीन डॉ. पंकज गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

ड्रोन मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर मिलिंद राज ने इस लैब का प्रारूप तैयार किया है। आने वाले दिनों में इस लैब के माध्यम से ड्रोन और रोबोटिक्स तथा एआई रिसर्च के क्षेत्र में नवीनतम और महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। उद्घाटन के दौरान एक अत्याधुनिक ड्रोन मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया।

Related posts

संतोष सोनी ने उलगुलान न्याय महारैली पर साधा निशाना, कहा – “यह उलगुलान नहीं ब्लकि महाढकोसला रैली”

admin

ईद- मिलाद- उन- नबी के अवसर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के सौजन्य से खीर का वितरण

admin

युवाओं ने बड़ी संख्या में थामा झामुमो का दामन, महुआ माजी ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

admin

Leave a Comment