अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

बोकारो : लुगू पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: इनामी कमांडर विवेक समेत 9 नक्सली ढेर

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

बोकारो (ख़बर आजतक) : पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार तड़के ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ की तलहटी में भीषण मुठभेड़ हुई, जिसे संतालियों का वेटिकन कहा जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर विवेक और 10 लाख के इनामी अरविंद यादव समेत 9 नक्सली मारे गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोलीबारी की आवाज सुनकर जंगल में महुआ और लकड़ी चुनने गए ग्रामीण भयभीत होकर अपने-अपने घर लौट गए। इलाके में अब भी रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें आ रही हैं, जिससे साफ है कि ऑपरेशन अभी जारी है।

वाहनों की सघन जांच:
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गोमिया-ललपनिया मुख्य मार्ग पर तुलबुल सिदो-कान्हू चौक और ललपनिया के मुंडा टोली इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हर वाहन की डिक्की और सामानों की गहनता से जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई को झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ हाल के वर्षों की सबसे बड़ी और सफलतम कार्रवाई माना जा रहा है।

Related posts

सीएमपीडीआई बैडमिंटन टूर्नामेंट : नागपुर ने जीता टीम चैम्पियनशिप खिताब

admin

झारखंड चैंबर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

admin

राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

admin

Leave a Comment