
जमशेदपुर: युवा आजसू के दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन का पहला दिन सिदगोड़ा टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के भविष्य की दिशा तय करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व विरासत से नहीं, बल्कि संघर्ष से बनता है और युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण तथा सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनना होगा।
अधिवेशन में संगठन सुदृढ़ीकरण, युवा सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, डॉ. लम्बोदर महतो, संजय मेहता सहित कई नेताओं ने भी युवाओं को संगठन मजबूत करने और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply