झारखण्ड राँची

राँची: “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर मानवाधिकार मिशन ने रैली निकालकर दी भारतीय सेना को सलामी

राँची (ख़बर आजतक) : मानवाधिकार मिशन, झारखंड प्रदेश एवं राँची जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना की वीरता को सलाम करते हुए एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रितम कुमार लाला एवं राँची जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। रैली मानवाधिकार मिशन के कार्यालय से प्रारंभ होकर अल्बर्ट एक्का चौक, फिरायालाल चौक होते हुए मेन रोड तक पदयात्रा के रूप में आयोजित की गई।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भारत माता को प्रणाम कर वीर सैनिकों को सलामी दी और उनकी बहादुरी को नमन करते हुए जीत की बधाई दी। रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सोहिनी बनर्जी राय, लीगल एडवाइजर अधिवक्ता श्री मनोज कुमार भगत, श्री मनोज कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष), डॉ. ए.के. सिन्हा, श्री कु. विनोद, श्री सुरेश गुप्ता, श्री राजेश गुप्ता, श्री मनीष गुप्ता, श्री अशोक गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

हेमन्त सोरेन और केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दूबे के बीच बैठक आयोजित

admin

Jharkhand Election 2024: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाईः के रवि कुमार

admin

नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया रांची शहर का भ्रमण, धुर्वा डैम में पर्यटन विकास के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment