झारखण्ड राँची

राँची : अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए के नए अध्यक्ष, सौरभ तिवारी और शहबाज़ नदीम को मिली अहम जिम्मेदारी

नितीश मिश्रा, राँची

राँची (खबर आजतक) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ को नया अध्यक्ष मिल गया ह। अजय नाथ शाहदेव को जेएससीए का नया अध्यक्ष चुना गया है। जेएससीए के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। अध्यक्ष नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं।

अजय नाथ शाहदेव ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराया।

इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है :

सचिव : सौरभ तिवारी
उपाध्यक्ष : संजय पाण्डेय
संयुक्त सचिव : शहबाज़ नदीम
कोषाध्यक्ष : अमिताभ घोष
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ में शामिल होना क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। इससे प्रशासनिक स्तर पर खेल भावना और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझने की संभावना बढ़ी है।

Related posts

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो शेयर कर सरकार से वतन वापसी की लगाई गुहार

admin

बोकारो के जैविक उद्यान में नवीकृत जल जीव विहार का उद्घाटन, दो नर तेंदुए भी मिले

admin

एसबीयू के सलाहकार बनें प्रो बालागुरूसामी

admin

Leave a Comment