झारखण्ड राँची

झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला: 20 पदाधिकारियों की हुई नई पदस्थापना, अजय नाथ झा बने बोकारो के नये उपायुक्त

रांची (खबर आजतक ) : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा की पत्नी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत अजय नाथ झा को बोकारो का नया उपायुक्त बनाया गया है।

देखे पूरी लिस्ट

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिंह को उनके ही जिले में पुनः उपायुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा ऋतुराज, जो वर्तमान में कोडरमा जिले में उपविकास आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, अब कोडरमा के उपायुक्त बनाए गए हैं।

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और विकास कार्यों में गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

बोकारो : सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त संस्थान घोषित करने का निदेश

admin

कसमार प्रखंड के मुखिया ने पद से दिया त्यागपत्र

admin

राज्यपाल ने डॉ अभिषेक रामाधीन को झारखंड विभूषण पुरस्कार से किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment