गोमिया झारखण्ड बोकारो

तेनुघाट की छात्रा आरोही रानी की मौत पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जताया दुख, जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : तेनुघाट की छात्रा आरोही रानी की मौत पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गंभीर चिंता जताते हुए विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ओरीका के एचआर से फोन पर बात कर घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि छात्रों की मौत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोही रानी, जो पिट्स मॉर्डन स्कूल गोमिया की छात्रा थी, एनसीसी कैंप के दौरान बीमार पड़ गई थीं। इलाज के दौरान 29 मई को रांची के ऑर्किड अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आरोही, पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव और समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव की इकलौती संतान थीं। मंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। शोकाकुल परिवार के घर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर संवेदना जता रहे हैं, जबकि विद्यालय प्रबंधन अब तक चुप्पी साधे हुए है।


Related posts

संत जेवियर्स स्कूल, बोकारो में क्रिसमस महोत्सव: उल्लास, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम

admin

नेहा महतो बनीं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष

admin

बोकारो : रोटरी क्विज का सफल मंचन, 50 सदस्यों ने लिया हिस्सा

admin

Leave a Comment