झारखण्ड बोकारो

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर पेटरवार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, जनकल्याण योजनाओं पर लिया गया संकल्प

पेटरवार: ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के तत्वावधान में सोमवार को पेटरवार प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनकी विरासत आज झारखंड को समृद्ध और प्राकृतिक दृष्टि से सम्पन्न बनाती है।

कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा स्वास्थ्य प्रशिक्षण, असंगठित मजदूरों के लिए सहयोग, वृक्षारोपण, डायन प्रथा उन्मूलन, आजीविका, मनरेगा और कृषि तकनीक जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया गया।

पंकज सिन्हा ने कहा कि बिरसा मुंडा को अब राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी प्रतीक के रूप में मान्यता मिल चुकी है। उनके जन्मदिवस 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर अंजना देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, बबलू मुंडा, रमेश महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

सीएमपीडीआई द्वारा 1000 पौधे लगाए गए

admin

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा, 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे

admin

अवैध बालू पर रोक लगाए डीसी: मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment