झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): सीएमपीडीआई द्वारा 16 से 30 जून तक “स्वच्छता हर किसी का काम है” थीम के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देना और स्वच्छता व स्थिरता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस दौरान एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करने, स्वच्छ पेयजल को बढ़ावा देने, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धनबाद स्थित क्षेत्रीय संस्थान-2 में जूट बैग का वितरण किया गया, नागपुर के क्षेत्रीय संस्थान-4 को प्लास्टिक मुक्त व नो-स्पिटिंग जोन घोषित किया गया, और बिलासपुर के क्षेत्रीय संस्थान-5 द्वारा पर्यावरण हितैषी जूट बैग वितरित किए गए।

सीएमपीडीआई सभी कर्मियों व समुदायों से स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी के रूप में निभाने की अपील करता है।

Related posts

अल्पसंख्यक समुदाय के हित से जुड़े विषयों पर आजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

admin

स्वतंत्र पत्रकारों को फर्जी कहना हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी भूल बड़ी राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार रहें मुख्यमंत्री : सौरभ श्रीवास्तव

admin

प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को सिंदरी प्लांट मे शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे : बिरंची नारायण

admin

Leave a Comment