झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू 22 जून को मनाएगी ‘बलिदान दिवस’,
खेलगांव में होगा मुख्य समारोह

नितीश मिश्र, राँची

रांँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी 22 जून को अपने स्थापना दिवस को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाएगी। यह आयोजन झारखंड आंदोलन के शहीदों को समर्पित होगा। मुख्य समारोह हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगाँव में आयोजित होगा।

प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि यह दिन आत्ममंथन और झारखंड के भविष्य निर्माण का संकल्प दिवस होगा। प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि राज्य के 24 जिलों और 260 प्रखंडों से कार्यकर्ता जुटेंगे। 21 जून को राज्यभर में आंदोलनकारियों का सम्मान किया जाएगा।

हसन अंसारी ने बताया कि पार्टी के सभी अनुषंगी संगठन – महिला, युवा, छात्र, अधिवक्ता, किसान, आदि – समारोह में भाग लेंगे।
इस अवसर पर कई युवाओं ने आजसू की सदस्यता भी ग्रहण की।

Related posts

उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी बनें कैलाश यादव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी बनें आबिद अली, दक्षिण छोटनागपुर विक्रम यादव, कोल्हान: सुरेश पासवान (संथाल), पलामू से गिरधारी गोप

admin

आक्रोश रैली में तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर होगा एफआइआर : एसएसपी

admin

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर छत्तरपुर के कर्पूरी मैदान कऊवल में हुई बैठक

admin

Leave a Comment