झारखण्ड राँची राजनीति

“ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो रांची को इंदौर से बेहतर बना देंगे”: संजय सेठ

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि यदि अफसर साथ दें, तो रांची को एक साल में देश का नंबर वन शहर बनाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम की अकर्मण्यता को रांची की बदहाली का प्रमुख कारण बताया।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण रांची जलमग्न हो गया है, घर-दुकान डूबे हैं, बिजली आपूर्ति ठप है, और नालियों की सफाई नहीं हुई है। नगर निगम चुनाव नहीं होने से व्यवस्था चरमराई है। जुडको ने सड़कें खोद कर छोड़ दी हैं, जिससे यातायात बाधित है।

योग दिवस पर उन्होंने सभी से “करो योग, रहो निरोग” का संदेश अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 21 जून को कांके के कुम्हरिया गांव में वे ग्रामीणों के साथ योग करेंगे, जिसमें 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

Related posts

बोकारो मे कल से शुरू हो रहा दो दिवसीय जुडो चैंपियनशिप, 500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

admin

विधानसभा कक्ष में शहीद प्रकाश गोप की पत्नी एवं बच्चों से मिले हेमन्त सोरेन

admin

उमेश गोस्वामी बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष

admin

Leave a Comment