झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू ने स्थापना दिवस को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया, रांची में उमड़ा जनसैलाब

नितीश मिश्र, राँची

रांची (खबर आजतक):आजसू पार्टी ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में ‘बलिदान दिवस’ के रूप में भव्य तरीके से मनाया। समारोह में झारखंड के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। रांची को झंडा-बैनर और नेताओं के कट-आउट से सजाया गया था।

मुख्य समारोह को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
नेताओं ने झारखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद करते हुए राज्य के विकास की दिशा में संकल्प दोहराया।

समारोह में बंगाल और ओडिशा के इलाकों से भी समर्थक पहुंचे। शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्रवीण प्रभाकर ने अपने भाषण में कहा कि आजसू की स्थापना के बाद आंदोलन में उग्रता आई जिससे केंद्र सरकार को वार्ता के लिए मजबूर होना पड़ा।
निर्मल महतो ने कहा कि आज झारखंड उन शहीदों की कुर्बानी का परिणाम है, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा

Related posts

हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ: शाहदेव

admin

ऐसा लगा की पेटरवार के धरती पर स्वयं श्रीराम आ गए है : डॉ लंबोदर महतो

admin

जेसीआई राँची ने किया जेसी बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन

admin

Leave a Comment