Uncategorized

सफल हुआ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का प्रयास, शीघ्र शुरू होगा सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाइन निर्माण

रेलवे ने जारी किया टेंडर, 2027 तक पूर्ण होगा कार्य, रांची-टाटा रेलयात्रा होगी सुगम

राँची (खबर_आजतक)। रांची से टाटा नगर रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से लंबित सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाइन परियोजना को अंततः मंजूरी मिल गई है। रेलवे ने इसके लिए 140 करोड़ रुपये की लागत से 5.9 किमी लंबे रेल लाइन निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है। यह कार्य वर्ष 2027 तक पूर्ण किया जाना है।

इस बाईपास रेल लाइन के बन जाने से रांची से टाटा की दूरी कम हो जाएगी और मुरी स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव भी घटेगा। अभी सिल्ली से मुरी होते हुए इलू जाने में लगभग 50 मिनट लगते हैं, लेकिन बाईपास चालू होने से यह समय बचेगा और रेल यात्रियों के संसाधन एवं समय दोनों की बचत होगी

इस परियोजना के लिए वर्तमान रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने वर्ष 2022 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस रेल लाइन के महत्व को रेखांकित किया था। इसके बाद से श्री सेठ लगातार इस परियोजना का फॉलो अप करते रहे, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।

इस संदर्भ में श्री सेठ ने कहा, “यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली सरकार है, जहां हर वादा पूरा होता है। रांची और टाटा के बीच की दूरी घटेगी, इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यात्रियों को 1 घंटे से भी अधिक का समय बचेगा।” उन्होंने इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का आभार भी जताया।

यह परियोजना न केवल रांची और टाटा नगर को और बेहतर तरीके से जोड़ेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति देगी।

Related posts

ब्रेकिंग : धनबाद से अजय दुबे और बोकारो से मंजूर अंसारी या श्वेता सिंह हो सकती है उम्मीदवार

admin

काँग्रेस नेता ने हजरत रिसालदार बाबा दरगाह के ट्रस्टी हाजी रऊफ गद्दी ने निधन पर व्यक्त किया शोक

admin

भारत की लगातार 8वीं जीत में छाए कोहली-जड्डू, 20 वर्ष पुराना रिकॉर्ड बराबर

admin

Leave a Comment