कसमार झारखण्ड बोकारो

महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर बोकारो में मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर की सेवाओं पर जागरूकता, सहयोगिनी कार्यालय में हुआ आयोजन

बोकारो (खबर_आजतक): महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती जेंडर आधारित हिंसा और घरेलू उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ितों को सशक्त सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सहयोगिनी कार्यालय, बोकारो में एक मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन “विमेन गेनिंग ग्राउंड” अभियान के तहत क्रिया, इब्तिदा झारखंड, सहयोगिनी और युवा संस्था पूर्वी सिंहभूम की संयुक्त पहल पर संपन्न हुआ। यह झारखंड के 10 जिलों में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर (OSC) की सेवाओं पर केंद्रित मीडिया जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम में युवा संस्था जमशेदपुर की सचिव बरनाली ने मीडिया प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं में विश्वास और सेवा प्रदाता संस्थानों के साथ सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं सहयोगिनी की सचिव श्रीमती कल्याणी सागर ने कहा, “घरेलू हिंसा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कई OSC कर्मी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे महिलाओं का सिस्टम से भरोसा उठ जाता है।”

पांडबके की मुखिया हारु रजवार और बाराडीह की मुखिया पुष्पा देवी ने महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन कुमारी किरण ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने जमीनी चुनौतियों पर खुलकर संवाद किया और सेवाओं की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Related posts

दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाई के बाइक की डिक्की से नगदी समेत 20 लाख का गहना ले भागे अपराधी

admin

राज्यपाल ने एसबीयू में “स्वर्णिम भारत एक्सपो – 2025” का किया शुभारंभ

admin

आदित्य ने उर्स के मौके पर रिसालदार बाबा पर की चादरपोशी, माँगी राज्य की सुख समृद्धि की दुआ

admin

Leave a Comment