झारखण्ड राँची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 हटाकर डॉ मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि: गोपाल पाठक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एसबीयू में आयोजित एक कार्यक्रम में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना था कि पूरा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बने। धारा 370 को हटाना उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे हटाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।

कुलपति प्रो सी जगनाथन ने राष्ट्रहित में किए गए डॉ. मुखर्जी के कार्यों को याद किया और कहा कि उनकी विचारधारा में देश की एकता-अखंडता, सांस्कृतिक उत्थान और देश के नागरिकों का शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान भी समाहित है।

Related posts

सोशल मीडिया पर आजसू नेताओं की छवि खराब करने की साजिश, विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

admin

आम तोड़ने के विवाद में 2 सगे भाइयों में मारपीट, छोटे भाई की मौत

admin

एएमसी ने किया टाउन वेंडिंग समिति की बैठक, पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत 5843 निबंधित पथ विक्रेताओं की सूची का किया गया अनुमोदन

admin

Leave a Comment