झारखण्ड

झारखण्ड में आज से 29 तक भारी बारिश का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राँची, खूँटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आम लोगों से खराब मौसम रहने पर सतर्क और सावधान रहने को कहा है। गरज और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहने की सलाह दी गयी है। किसानों से खेतों में नहीं जाने को कहा गया है। बिजली के खंभों से दूर रहे।

Related posts

मिलन समारोह में सैकड़ो युवाओं ने आजसू का दामन

admin

सूरजभान सिंह के नेतृत्व में नगर आयुक्त अमित कुमार से मिला राँची जिला छठ पूजा समिति का शिष्टमंडल

admin

हैकथॉन-2024 में भाग लेंगे एसबीयू के विद्यार्थी

admin

Leave a Comment