अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो के सेक्टर 12 में बंद घर में चोरी, ज्वेलरी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 ई स्थित क्वार्टर नंबर 1265 में बुधवार रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुजीत कुमार, जो बीएसएलकर्मी हैं, पूरे परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए हैं। इसी बीच उनके साथ रहने वाले भाई-बहन भी धनबाद चले गए थे, जिससे घर पूरी तरह से खाली था।

इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसपैठ की और अलमीरा व लॉकर का लॉक तोड़कर ज्वेलरी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा मिलने पर, बालीडीह में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के अंदर का सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त मिला।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान का सही आकलन गृहस्वामी की वापसी के बाद ही संभव हो सकेगा।

Related posts

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 78वीं बैठक सम्पन्न

admin

यह बजट विकसीत भारत का बजट : कमलेश सिंह

admin

एलआईसी मैदान में स्वदेशी खादी महोत्सव में उमड़ी भीड़, विशेष छूट का आकर्षण बना केंद्र

admin

Leave a Comment